जमुई (JAMUI) : बिहार संविदा कर्मी शिक्षा सेवक प्रदेश कमेटी के प्रदेश सचिव सह जमुई जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश बौद्ध शिष्टमंडल कमेटी के द्वारा अपने मांगों को लेकर, भारतीय जनता पार्टी ,प्रदेश कार्यालय पटना पहुंच कर डॉ संजय जायसवाल को मांगपत्र सौंपा गया है।
यह कि वर्तमान लगातार शिक्षा सेवकों/ तालिमी मरकजों अच्छे कार्य करने पर प्रदेश कमेटी में जमुई जिले में श्री प्रकाश बौद्ध,श्री विन्ध्येश्वरी रजक,श्री किशोरी रजक एवं पिंटू रजक जी को परदेश कमेटी में दायित्व मिली है।
यह कि वर्तमान बिहार प्रदेश में कार्यरत शिक्षा सेवकों/तालिमी मरकजों को मुख्य मांग है , संवंधित विद्यालय में समायोजन कर प्राथमिक शिक्षक दर्जा देने एवं डीएलएड प्रशिक्षण, वेतनमान, के साथ ही अनुकंपा नियुक्ति किया जाय। लगातार अपनी मांगों को लेकर, जमुई विधायक से लेकर मुख्यमंत्री महोदय एवं सभी बिहार सरकार के श्रेष्ठ नेताओं को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन समर्पित किया जा रहा है।
प्रदेश के कोषाध्यक्ष सह जमुई कोषाध्यक्ष श्री विन्ध्येश्वरी रजक और किशोरी, पिंटू रजक श्री बौद्ध के नेतृत्व में शिक्षा सेवकों/तालीमी मरकजों के हित एवं अधिकार की सामाजिक अगुआई कर जमुई जिले का नाम रौशन किया है।
शिष्ट मंडल में उपस्थित प्र्रदेश अध्यक्ष श्री बद्रीनाथ मांझी,प्रदेश उपध्यक्ष श्री संजय कुमार बैठा, प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता जी ने काफी मेहनत से काम कर रहे हैं।
जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट